{"_id":"59f75c9c4f1c1b69678b8243","slug":"191509383324-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चला ईट, दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चला ईट, दस लोग घायल
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। विवादित जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत करा तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो समुदाय का मामला होने के कारण गांव में तनाव है।
थाना क्षेत्र के मालीबारी निवासी सराफत अली और वीरेंद्र पटेल के बीच जमीन को लेकर विवाद है। विवादित जमीन पर रविवार को वीरेन्द्र पटेल जबरन दीवार चलवा रहा थे। सरफात अली ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रोक दिया और पैमाइश कराने के बाद निर्माण की बात कही। रात को सराफत अली पक्ष के लोग निर्माण कराए गए दीवार को तोड़ने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान चले ईंट-पत्थर में एक पक्ष के सराफत अली, अमीना खातून, दोस्त मोहम्मद, खैरियत अली, फुलदार, रोजीदन, मुन्ना अंसारी और दूसरे पक्ष के सोनी, वीरेंद्र और अजय घायल हो गए। सभी का इलाज पीएचसी पर हुआ। पुलिस इस मामले में सराफत, दोस्त मोहम्मद और सोनू को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।