{"_id":"59c158ce4f1c1bb2688b567d","slug":"191505843406-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलुअनी। शिवधरिया स्थित अभयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंडल स्तरीय वालीबॉल में देवरिया के जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विजेता टीम ने राज्यस्तरीय मैच के लिए क्वालीफाई किया। मैच में गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज की टीमों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. तेजप्रताप सिंह, संयोजक रमेश चंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराया। सीनियर वर्ग में देवरिया, महराजगंज, कुुशीनगर और गोरखपुर के बीच मैच खेला गया। गोरखपुर और देवरिया की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबले में देवरिया ने पहले राउंड में 25-8, जबकि दूसरे राउंड में 25-10 से गोरखपुर को पराजित कर स्थान सुनिश्चित किया। जूनियर वर्ग में देवरिया और कुशीनगर के बीच मैच खेला गया। देवरिया की टीम ने 25-15, 25-10 से कुशीनगर को पराजित किया। बालिका वर्ग में देवरिया ने 10-8 और 15-5 अंक से गोरखपुर को मात दिया। मैच के संचालक जनपद क्रीड़ा प्रभारी और प्रधानाचार्य शिवानंद नायक, निर्णायक विक्रम सिंह, हेमंत, अशोक, तेजबहादुर यादव, विपिन यादव और संजय शाही रहे।