{"_id":"59c00a324f1c1b99688b5468","slug":"191505757746-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन, भजन के साथ ऋण मोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन, भजन के साथ ऋण मोचन
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ऋण मोचन योजना का भाजपा जमकर प्रचार करने में लगी है। लाभान्वित किसानों में समारोह पूर्वक ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित हो रहा है। कृषि विभाग की ओर से आयोजित समारोह में भोजन और भजन के कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। लोक गायक गीत गवनई कर माहौल बना रहे हैं। सोमवार को रुद्रपुर तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृषकों को भोजन, भजन के साथ ऋण मोचन का प्रमाण पत्र दिया गया।
मुख्य अतिथि पशुधन मत्स्य और राज्य संपत्ति विभाग के राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसानों के लिए समर्पित है। किसानों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस नीतियां बनाई जा रही हैं। सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना को अमली जामा पहनाकर वादा पूरा किया है। इस दौरान विभिन्न बैंकों से कृषि ऋण लेने वाले करीब 500 किसानों में ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जिला कृषि अधिकारी बीके पटेल ने कहा कि 31 मार्च 16 तक के एक लाख रुपये की सभी कृषि ऋण को माफ की गई है। इस दौरान एसडीएम घनश्याम, तहसीलदार सूर्यभान गिरि, जटाशंकर दूबे, संगमधर, रमेश सिंह, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।