फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हकीकत से दूर है शौच मुक्त गांव हड़हा

हकीकत से दूर है शौच मुक्त गांव हड़हा

Fri, 28 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
हकीकत से दूर है शौच मुक्त गांव हड़हा
डॉ. केएन मल्ल
विज्ञापन

एकौना,रुद्रपुर। हड़हा गांव में सरकार की महत्वकांक्षी स्वच्छ भारत योजना का अधिकारी माखौल उड़ा रहे हैं। खुले में शौच मुक्त गांव घोषित हो चुके इस गांव की जमीनी हकीकत अलग कहानी बयां कर रही है। गांव में न तो खुले में शौच करना बंद हुआ है और न ही घर में शौचालय का निर्माण हुआ है। गांव में निर्मित शौचालय का उपयोग भी अपेक्षाकृत बहुत कम हो रहा है।
मंगलवार को ‘अमर उजाला’ की टीम ने खुले में शौच मुक्त गांव घोषित हो चुके हड़हा गांव की पड़ताल की। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में बीपीएल परिवारों को 146 शौचालय की धनराशि आवंटित की गई है। इसके सापेक्ष 45 शौचालयों का निर्माण पूरा हो पाया है। नवनिर्मित शौचालयों का भी उपयोग नहीं हो रहा। खुले में शौच मुक्त गांव घोषित करने के लिए सरकार की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार बीपीएल परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन

गरीबी रेखा से ऊपर जीवन-यापन करने वालों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसे में इस गांव में शत-प्रतिशत शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है, जबकि ब्लॉक के अधिकारियों ने कागज में बाजीगिरी दिखा कर इस गांव में खुले में शौच मुक्त गांव घोषित कर दिया है। जिले को भेजी रिपोर्ट में गांव में 143 शौचालय पूर्ण और तीन निर्माणाधीन बताया गया है, जो वास्तविकता से भिन्न है। इस बात पर सवाल खड़ा करने पर ब्लॉक के अधिकारी सकते में आ गए। इस बाबत संपूर्ण स्वच्छता के जिला परियोजना निदेशक रविशंकर राय ने कहा कि मामला गंभीर है। त्रिस्तरीय जांच कमेटी से गांव का भौतिक सत्यापन करा कर फर्जी रिपोर्ट देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed