फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   19 new dengue patients found, eight discharged

Deoria News: डेंगू के 19 नए मरीज मिले, आठ की हुई छुट्टी

Sun, 12 Nov 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
19 new dengue patients found, eight discharged
- वार्ड में भर्ती 29 मरीजों का चल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू का कहर थम नहीं हो रहा है। प्रतिदिन पीड़ित मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम से शनिवार दोपहर तक 19 नए मरीज भर्ती किए गए। जांच के लिए ब्लड का नमूना भेजा गया है। वार्ड में भर्ती 29 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि स्वस्थ होने पर आठ लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
दूसरे प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जिले से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज मिल रहे हैं। भलुअनी क्षेत्र का एक युवक पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज कराने पर आराम नहीं मिला। जांच कराई, रिपोर्ट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के एक मोहल्ले का एक युवक चार दिन से बुखार की चपेट में है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई। रिपोर्ट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलेमपुर क्षेत्र का युवक दो दिन से बुखार की चपेट में है। इलाज व जांच के बाद भर्ती कराया गया। शहर के एक मोहल्ले की महिला पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराया गया। प्लेटलेट्स कम होने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

भाटपाररानी क्षेत्र का एक युवक एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। भटनी क्षेत्र का एक युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। भलुअनी क्षेत्र की एक महिला दस दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई। रिपोर्ट में प्लेट्लेट्स कम होने पर भर्ती कराया गया। खुखुंदू क्षेत्र का एक व्यक्ति चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपाररानी क्षेत्र की एक महिला छह दिन से बुखार से पीड़ित है। जांच कराने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के एक क्षेत्र की महिला चार दिन से बुखार से परेशान है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के एक मोहल्ला का एक युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। ओपीडी में दिखाया और जांच कराया। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इसके अलावा बुखार से पीड़ित शहर क्षेत्र के एक व्यक्ति, सलेमपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति व एक युवक, बरहज क्षेत्र के एक युवक, सलेमपुर क्षेत्र की एक महिला व युवक व भटनी क्षेत्र के एक व्यक्ति को भी भर्ती कराया गया।

------
मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए इलाज, दवा, जांच व प्लेटलेट्स की निशुल्क सुविधा है। अलग से वार्ड बनाया गया है। मरीज अधिक होने पर बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed