फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मानदेय के लिए प्राथमिक शिक्षा प्रेरकों ने किया धरना-प्रदर्शन

मानदेय के लिए प्राथमिक शिक्षा प्रेरकों ने किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 27 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मानदेय के लिए प्राथमिक शिक्षा प्रेरकों ने किया धरना-प्रदर्शन
मानदेय नहीं मिलने पर मुंडन कराया
विज्ञापन


प्रेरक संघ ने बकाया मानदेय भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन
संगठन के जिलाध्यक्ष ने बीएसए कार्यालय पर कराया मुंडन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा प्रेरक संघ की जिला इकाई के सदस्यों ने सोमवार को मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर बीआरसी सदर से लेकर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बीआरसी कार्यालय पर सदस्यों ने पीएम और सीएम के विरोध जोरदार नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष दयानंद शास्त्री ने परिसर में ही मुंडन कराकर शासन ने प्रेरकों का नवीनीकरण एवं समायोजन करने की मांग की।

उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय को सौंपा। इसके पूर्व बीआरसी सदर पर जिले भर के शिक्षा प्रेरक इकट्ठे हुए। यहां धरना देने के बाद वह जिलाध्यक्ष दयानंद शास्त्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीएसए कार्यालय पर पहुंचे और धरना दिया। मुंडन कराने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2001 से अर्द्धसाक्षर और नवसाक्षरों को शिक्षित करने का काम प्रेरक करते चले आ रहे हैं। जनवरी 2015 से मार्च 2018 तक का मानदेय प्रेरकों का बकाया है। शिक्षा प्रेरकों का बकाया भुगतान किए बिना ही 31 मार्च वर्ष 2018 के बाद संविदा के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई। जब तक बकाया मानदेय का भुगतान खाते में नहीं कर दिया जाता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जिला मंत्री हरीराम यादव ने कहा कि प्रेरकों का नवीनीकरण एवं समायोजित करने, 11 माह के बजाय पूरे 12 माह का मानदेय देने, सामूहिक बीमा, स्वास्थ्य योजना एवं भविष्य निधि का लाभ, बमानदेय खाते में भेजने की मांग को सरकार यदि पूरा नहीं करती है तो संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। प्रदर्शन में देवेंद्र तिवारी, चमेली देवी, कुसुमावती, प्रतिभा, शांति, हंसनाथ, राजीत, श्रीराम, सुरेश, श्यामबिहारी, नागेंद्र, वीरबहादुर, सुनीता, दमयंती, कृता, प्रियंका, पुष्पा, सरोज, ममीता, शारदा, निर्मला, व्यास तिवारी, संतोष, अंजीम अंसारी, राजकुमार, अवधेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed