{"_id":"5b23f1204f1c1bae6e8b840d","slug":"181529082144-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्टेडियम में बनेगी अत्याधुनिक जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्टेडियम में बनेगी अत्याधुनिक जिम
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
अत्याधुनिक जिम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का जिम जल्द ही आधुनिक उपकरणों से लैस होगा। खिलाड़ी यहां एक्सरसाइज कर अपनी फिटनेस सुधार सकेंगे। खेल निदेशालय ने देवरिया समेत सूबे के सात जिलों में उच्च सुविधाओं से युक्त आधुनिक जिम के स्थापना की सहमति दी है। उपकरणों की खरीद के लिए एजेंसी के रूप में पैकफेड को नामित भी कर दिया गया है। अधिकतम एक से डेढ़ माह में जिला स्टेडियम का जिम आधुनिक हो जाएगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 90 के दशक में जिम की स्थापना हुई थी। यहां लगे उपकरण भी तब के ही हैं। समय के साथ नई तकनीक विकसित होने के बाद भी यहां खिलाड़ियों को उन्हीं पुराने उपकरणों से एक्सरसाइज करना पड़ रहा है। खेल निदेशालय ने यहां जिम में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उपकरणों की खरीदारी के लिए उ.प्र.राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, लखनऊ को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था से 26 मशीनें, सज्जा उपकरण व संयंत्र के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा है, जिससे नई मशीनें के साथ जिम को जल्द चालू किया जा सके। खेल निदेशालय ने नई मशीनें उपलब्ध कराने के लिए जिन सात जिलों का चयन किया है, उसमें देवरिया के अलावा झांसी, सोनभद्र, मैनपुरी, अमेठी, फतेहपुुर और रामपुर शामिल हैं। इनमें ज्यादातर में स्पोर्ट्स हॉस्टल भी संचालित हो रहे हैं।
निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा
खेल के प्रति रुझान को देखते हुए ही यहां स्पोर्ट्स हॉस्टल स्थापित है। वॉलीबाल और क्रिकेट के हॉस्टल में 20-20 बच्चों की क्षमता है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद खिलाड़ी हॉस्टल के लिए चुने जाते हैं। नए जिम से इन खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा ताइक्वांडो, हॉकी, फुटबाल, एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए जिम की अत्याधुनिक मशीनें नया मंच देंगी।
मिलेंगे उपकरण
हाईक्लास मल्टीपरपज जिम में रनिंग मशीन, बटर फ्लाई, इकलाइन-विकलाइन, ब्रेंच प्रेस, लेग प्रेस, बैक लेग प्रेस, बाईसेप, ट्राइसेप, थाईप्रेस, ट्वीस्टर, सीटअप मशीन जैसे उपकरण होंगे।
विज्ञापन
इन उपकरणों के आने के बाद हॉस्टल के अलावा अन्य खिलाड़ी भी की देखरेख में अपनी फिटनेस में सुधार कर सकेंगे। फिट रहेंगे तो उनका प्रदर्शन भी पहले से बेहतर होगा। बाहर से भी जो लोग जिम जाना चाहेंगे, निर्धारित शुल्क अदा कर वह जिम्नेजियम हॉल का उपयोग कर सकेंगे।
-केके पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी।