{"_id":"597b6dd14f1c1b75398b45a7","slug":"181501261265-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनदान तोड़कर रेवली में दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनदान तोड़कर रेवली में दो लाख की चोरी
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। रोशनदान तोड़कर एक मकान में 28 हजार नकदी समेत दो लाख का जेवर चोर समेट ले गए। इसकी भनक घर में सो रहे लोगों को नहीं लगी। सुबह नींद खुली तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना के पांच घंटे बाद पुलिस पहुंची।
लार थाने के रेवली गांव निवासी अलख निरंजन मिश्र के घरवाले रोज की तरह गुरुवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने के लिए चले गए। रात को रोशनदान तोड़कर चोर घर में दाखिल हो गए और कमरे में रखा 28 हजार रुपये नकद, सोने का चेन, मंगलसूत्र, पांच अंगुठी समेत करीब दो लाख का कीमती गहना चुरा ले गए। सुबह नींद खुली तो घर की महिलाओं को चोरी की जानकारी हुई। घरवालों ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। घर से कुछ दूरी पर खेत में एक अटैची मिला। सूत्रों की मानें तो पुलिस लोकल लोगों को टारगेट पर रखकर मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।