फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   18 booked in rampage case

18 लोगों पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज

Sun, 13 Jun 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
18 booked in rampage case
18 लोगों पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन

भटनी। डेमुसा गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने 18 लोगों पर बलवा, मारपीट का केस दर्ज किया है। एक पक्ष पर पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है। डेमुसा गांव में योगेंद्र पांडेय और बलभद्र यादव के बीच जमीन का विवाद है। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। उसमें 12 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने पीड़ित बलभद्र यादव की तहरीर पर राहुल पांडेय, योगेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, राकेश पांडेय, धुपदेव पांडेय, लखदेव पांडेय, कपिलदेव, बजरंगी पांडेय, घनश्याम पांडेय, किशन पांडेय, निखिल पांडेय, प्रवीण पांडेय, संतबली यादव, अंगद यादव, सुदामा यादव, विनोद यादव और सत्येंद्र यादव पर बलवा, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के 24 लोगों पर भी विभिन्न धाराओं में केस पहले ही कर लिया है। इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed