{"_id":"5c05624ebdec224191302424","slug":"171543856718-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदाई संस्था का देवरिया में शिफ्ट हुआ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदाई संस्था का देवरिया में शिफ्ट हुआ कार्यालय
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण
कार्यदाई संस्था के वर्कर पुराने भवनों को तोड़ने के लिए कर रहे चिह्नित
शासन ने 2.6 अरब किया स्वीकृत, 28 एकड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम ने जिले में कार्यालय स्थापित कर लिया है। कर्मचारी पुराने भवनों को तोड़ने के लिए चिह्नित करने में जुट गए हैं। अब सिर्फ मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास होने का इंतजार है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह शिलान्यास भी हो जाएगा।
मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद बजट का इंतजार था। पिछले महीने 2.6 अरब रुपये शासन की ओर से स्वीकृत किया गया। भवन निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को मिली है। दस दिन पूर्व डीएम की अनुमति पर 100 बेड के नवनिर्मित मैटरनिटी विंग भवन में कार्यदाई संस्था का कार्यालय बनाया गया। मेडिकल कॉलेज के नक्शे के हिसाब से जर्जर भवनों को तोड़ने के लिए चिह्नित किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता महेंद्रनाथ यादव ने बताया कि कार्यालय शिफ्ट कर लिया गया है। शिलान्यास होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुराने भवनों को तोड़ने के बाद ही नया निर्माण शुरू होगा। डीएम के बाहर होने के कारण शिलान्यास की तिथि अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। दिसंबर में ही शिलान्यास होने की पूरी उम्मीद है।