फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गांधी के आदर्शों पर चलने की जरूरत : राकेश

गांधी के आदर्शों पर चलने की जरूरत : राकेश

Sat, 29 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
गांधी के आदर्शों पर चलने की जरूरत : राकेश
खुखुंदू में कांग्रेसियों ने प्रभातफेरी निकालगर गांधी के आदर्शो पर चलने की प्रेरणा दी। - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। महात्मा गांधी की जयंती के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कांग्रेसियों ने प्रभातफेरी निकाली। भलुअनी ब्लॉक अंतर्गत खुखुंदू में पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ‘राकेश’ और ब्लॉक प्रभारी संदेश यादव की अगुवाई में प्रभात फेरी लगाकर गांधी जी के पदचिह्नों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यकर्ता सुबह पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से भजन कीर्तन गाते हुए गांवों में जाकर लोगों से मिलकर गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। प्रभात फेरी कस्बे से फरदहा बारी होते हुए गांव की तरफ बढ़ा। कैंप कार्यालय पर पहुंच सभा में तब्दील हो गया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि वर्तमान में देश को गति देने के लिए गांधी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वरुण राय, सुहेल अंसारी, असगर, जोखू भारती, उपेंद्र बारी, रविशंकर यादव, राजेश कुमार, मेराज, मुलायम,ओमप्रकाश, शारदा यादव, बीरबहादुर, राजकिशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


आज निकलेगी प्रभात फेरी
भाटपाररानी। महात्मा गांधी के जयंती वर्ष में तहसील क्षेत्र के बनकटा और भाटपाररानी में कांग्रेस कार्यकर्ता 30 सितंबर को प्रभातफेरी निकालेंगे। पहली प्रभातफेरी नौ बजे भाटपाररानी नगर के रतसिया मोड़ से बेलपार ढाले तक और दूसरी प्रभात फेरी 11 बजे से अहिरौली बघेल से प्रतापपुर फैक्ट्री तक निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed