फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   टीबी मरीजों को डेली लेना पड़ेगा दवा का खुराक

टीबी मरीजों को डेली लेना पड़ेगा दवा का खुराक

Mon, 30 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
टीबी मरीजों को डेली लेना पड़ेगा दवा का खुराक
देवरिया। टीवी मरीजों को स्वस्थ्य होने के लिए रोजाना दवा की खुराक लेनी पड़ेगी। सोमवार को ‘डेली रेजीम’ का शुभारंभ सीएमओ डॉ. रामनिवास ने टीवी मरीज को दवा का खुराक खिलाकर किया। जबकि पुराने मरीजों को पूर्व की भांति दवा दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में टीवी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सितंबर माह में जिले में 210 टीवी के नए मरीज मिले थे। 30 अक्टूबर से मिलने वाले टीवी के नए मरीजों को प्रतिदिन दवा की खुराक लेना अनिवार्य हो गया। इसके पहले मरीजों को सप्ताह में तीन दिन दवा का खुराक लेनी पड़ती थी। इसके चलते दवा का सेवन ज्यादा दिन तक करना पड़ता था। लेकिन डेली रेजीम के तहत मरीजों को दवा का खुराक देने का शुरूआत विभाग ने किया है। सीएमओ ने कहा कि टीवी एक खतरनाक बीमारी है। समय-समय पर इसकी जांच और दवा की खुराक लेना अनिवार्य है। इसमें लापरवाही बरतने पर मरीज की जान जा सकती है। उन्होने विभागीय जिम्मेदारों से कहा कि इस अभियान को गति देने की जरूरत है। इस दौरान डॉ. बीके झा, मान्धाता शाही, धर्मेन्द्र तिवारी, अनंत तिवारी, हेमंत तिवारी, उदयभान उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed