{"_id":"59d3c62d4f1c1b7a548b57a5","slug":"171507051053-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप वेंडरो ने रजिस्ट्री दफ्तर पर ताला लगा किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप वेंडरो ने रजिस्ट्री दफ्तर पर ताला लगा किया प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। स्टांप विक्रेताओं और दस्तावेज लेखकों ने मंगलवार को उप निबंध कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ऑनलाइन रजिस्ट्री खत्म करने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
गोरखपुर समेत प्रदेश के आठ जिलों में तीन अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। पहली नवंबर से देवरिया जिले में इसे लागू किया जाएगा। इससे स्टांप विक्रेताओं की कमाई पर असर पड़ेगा। इससे नाराज स्टांप विक्रेता और दस्तावेज लेखकों ने उप निबंध कार्यालय गेट में ताला जड़ नारेबाजी व प्रदर्शन की। स्टांप विक्रेताओं ने कहा कि इससे हम लोग बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार रोजगार देने के बजाए रोजगार के अवसर कम कर रही है। इस दौरान भीमसेन उपाध्याय, नागेंद्र सिंह एडवोकेट, रत्नेश एडवोकेट, महेश तिवारी, सुधांशु तिवारी, धनंजय यादव, अजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।