{"_id":"59c158c74f1c1b8e688b5564","slug":"171505843399-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से खेत में शौच करने जा रही छात्रा करंट की चपेट में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से खेत में शौच करने जा रही छात्रा करंट की चपेट में आई
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार। शौच के लिए निकली छात्रा खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांडा गांव में कतवारू चौहान की 12 वर्षीय बेटी आरती गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। मंगलवार सुबह विद्यालय आई थी। 11 बजे के आसपास विद्यालय के शौचालय में ताला लगा देखकर एक सहेली के साथ खेत में जा रही थी। अचानक टूटकर गिरे करंट प्रवाहित तारों से स्पर्श कर गया। बालिका के चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आए एक सफाईकर्मी ने किसी तरह उसकी जान बचाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के लिए गांववालों ने विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। इस बाबत अवर अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पर तार ठीक कर दिया गया। प्रधानाध्यापक का कहना है कि शौचालय खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को पहले ही दे दी गई है।