फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तार टूटा, सुबह पानी के लिए तरसे

तार टूटा, सुबह पानी के लिए तरसे

Mon, 18 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
तार टूटा, सुबह पानी के लिए तरसे
देवरिया। तार टूटने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह की तैयारियों में लोग परेशान हो गए। तार ठीक होने के बाद बिजली बहाल हुई। इसके बाद लोगों को सुकून मिला। सोमवार की सुबह पांच बजे बिजली की कटौती हो गई। इसके चलते आपूर्ति रूक गई। शुगर मिल चौराहे से हाईटेंशन तार गुजरा है। सुबह छह बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद हाईटेंशन तार में फॉल्ट आ गया। इसके बाद भुजौली फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई। इसके चलते अहमदनगर, अली नगर, गोरखपुर रोड के कुछ हिस्सों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। परशुराम चौक पर भी फॉल्ट हो गया। वर्किंग-डे की वजह से स्कूल और ऑफिस जाने की हर कोई जल्दी में रहा। बिजली की कटौती से घरों की टंकियों में पानी नहीं भरा जा सका। नहाने और काम काज निपटाने में पानी की किल्लत समस्या बनी। मोहल्लेवासियों ने सब स्टेशन में जानकारी दी। कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट दूर हुआ । बाद 8.30 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन


बिजली कटौती के खिलाफ भड़के व्यापारी
देवरिया। व्यापारियों ने रामपुर कारखाना में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जिम्मेदारों की लापरवाही से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। डीएम को पत्रक देकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शाकिर अली की अगुवाई में सोमवार को सुभाष चौक पर एकत्र हुए। सिविल लाइंस में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में आए। व्यापारियों ने कहा कि बिजली आपूर्ति का शेड्यूल का पालन नहीं हो रहा है। लो-वोल्टेज ने दिक्कतों को और बढ़ा दिया है। शाम को दुकानदारी का समय होता है, उसी समय बिजली काट दी जाती है। प्रदर्शन में अखिल यादव, अंकित शुक्ल, मनोज सिंह, कलीम, आरिफ अली, गुड्डू अंसारी, पिंटू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed