फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जाम फंसे एसपी तो टीएसआई को लगाया फटकार

जाम फंसे एसपी तो टीएसआई को लगाया फटकार

Wed, 02 Aug 2017 10:14 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
जाम फंसे एसपी तो टीएसआई को लगाया फटकार
देवरिया। जब एसपी खुद जाम में फंसे तो मातहतों को जमकर लताड़ा। वायरलेस सेट से टीएसआई को फटकारा कि क्या कर रहे हो? एसपी की फटकार के बाद तेज हुई यातायात पुलिस ने जाम हटवाया। वहीं, महिला थाने के पास एक बाइक पर चार युवकों को देखकर बोले कि जिले में कहीं भी चेकिंग नहीं हो रही है। इसके बाद आनन-फानन में चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन

बुधवार को दिन के एक बज रहे थे। सदर कोतवाली थाने से निकलकर पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा जिला जेल जा रहे थे। कोतवाली रोड में ही वह जाम में फंस गए। जब कुछ देर तक वह जाम में फंसे रहे तो वायरलेस सेट उठाया और टीएसआई रामवृक्ष यादव को जमकर फटकार लगाई। कप्तान की फटकार के बाद पहुुंचे यातायात सिपाहियों ने बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया। महिला थाने के पास एसपी की नजर एक बाइक पर सवार चार युवकों पर पड़ी। इस पर उन्होंने जिले के सभी थानेदारों से कहा कि वाहन चेकिंग नहीं हो रही है। एक बाइक पर चार-चार युवक चल रहे हैं। यह कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी के तेवर से सभी थानेदार सकपका गए। सभी ने आनन-फानन में वाहन चेकिंग शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed