{"_id":"597cbd5d4f1c1b4c4e8b4693","slug":"171501347165-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में फांसी लगाकर चालक ने आत्महत्या किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ में फांसी लगाकर चालक ने आत्महत्या किया
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझौलीराज। घर के पास पेड़ में फांसी लगाकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। सुबह घरवालों की नींद खुली तो लटकती हुई लाश देख दंग रह गए और गांववालों जुट गए। इसकी वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज नगर के तकिया टोला निवासी सुदन यादव प्राइवेट सवारी गाड़ी चालक है। इससे वह परिवार का परवरिश करता था। इधर कुछ माह से घर पर रह रहा था। पुलिस की माने तो घर में शुक्रवार की शाम को पत्नी और बेटी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पत्नी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और समझा कर चली गई। रात को वह घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। सुबह इसकी पत्नी गुलाइची घर से देवी बाहर निकली तो पेड़ से लटकती हुई लाश देख चीखने लगी। महिला के चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले जुट गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। चालक का तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इसकी पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल है। चालक के घर पहुंचे पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, सुरेंद्र यादव ने पत्नी गुलाइची को ढांढस बढ़ाया। मझौलीराज चौकी इंचार्ज श्रवण यादव ने बताया शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह गृहकलह है।