{"_id":"5957d7544f1c1b62248b47d9","slug":"171498928980-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी का पहला दिन, बाजारों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी का पहला दिन, बाजारों में सन्नाटा
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) का पहला दिन शनिवार को रहा। कानून के लागू होने का बाजारों में असर रहा। दुकानों में चहल-पहल नहीं रही। कारोबारियों ने महंगाई बढ़ने का रोना रोया। कहा, अधिक कीमत वसूलने से ग्राहक सामान खरीदने से कतराएंगे, जबकि ग्राहकों ने खुले तौर पर कहा कि टैक्स के विभिन्न स्लैब से राहत मिलेगी। जरूरत की चीजें सस्ती खरीद सकेंगे।
मोबाइल शॉप संचालक अजय गुप्त ने कहा कि जैसी आशंका थी बिल्कुल वैसा हुआ है। धंधा प्रभावित हो गया है। महज एक मोबाइल बिका है। अब देखते हैं आगे के दिनों में क्या होगा। रेडिमेड होजरी कारोबारी धनोज जायसवाल ने कहा कि ग्राहकों को सस्ता दर पर सामान मिलेगा। दो प्रतिशत टैक्स कम लगेगा। फिलहाल पुराना माल बिकने का इंतजार है। कंप्यूटर पार्ट्स विक्रेता सुधीर राय ने बताया कि लेन-देन बंद है। कानून की बारीकियों को समझने में जुटे हैं। श्वेतांक करन त्रिपाठी ने कहा कि 17 टैक्स के जंजाल से छुटकारा मिलेगा। एक देश एक कर लागू होने से सामान सस्ता मिलेगा। इमरान अंसारी ने कहा कि जरूरत का सामान सस्ता मिलेगा। खेती-किसानी समेत अन्य सामान पर टैक्स की दर कम है। विमान और ट्रेन की यात्रा पर भी चार्ज कम है। आचार्य कन्हैया पांडेय ने कहा कि आम नागरिकों को फायदा मिलेगा। सरकार ने अच्छा निर्णय लिया है, जनता जागरूक है। विपक्षी दल बेवजह हाय-तौबा मचा रहे हैं।
खुशी से उछले भाजपाई, मिठाई बांटी
भाजपा ने शनिवार जीएसटी लागू किए जाने पर हर्ष जताया। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि कानून से व्यापार में पारदर्शिता बढ़ेगी। विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि इससे राज्य आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनेंगे। इस दौरान राकेश शुक्ल, अजय शाही, जयप्रकाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, सीपी सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, गोविंद चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
व्यापारियों के लिए सरल है जीएसटी
शहर के न्यू कॉलोनी स्थित दफ्तर में व्यापारियों की बैठक हुई। कासिम मेंहदी ने कहा कि व्यापारियों के लिए सरल है। इससे कारोबार में किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी। इस दौरान मनोज केसरी, सेराज सिद्दीकी, राहुल बरनवाल, राकेश वर्मा, सौरभ मद्धेशिया, इरफान खान, उदयभान आदि रहे।