फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   163 new constables passed for pac

पीएसी में शामिल हुए 163 रिक्रूट आरक्षी

Tue, 12 Jul 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
163 new constables passed for pac
पीएसी में शामिल हुए 163 रिक्रूट आरक्षी
विज्ञापन

देवरिया। रिजर्व पुलिस लाइंस में मंगलवार को आयोजित दीक्षांत परेड में 163 रिक्रूट आरक्षियों को पीएसी में शामिल किया गया। मुख्य अतिथि एसपी संकल्प शर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई। आरक्षियों ने भारत की संप्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों की प्रशंसा की।
एसपी ने कहा कि दीक्षांत परेड समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के शानदार प्रदर्शन पा प्रसन्नता जताई। कहा कि आरक्षियों ने परेड के माध्यम से अनुशासन का परिचय दिया है। इसी प्रकार आगे भी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करते रहेंगे।
विज्ञापन

कहा कि अनुशासन किसी के डर से नहीं, अपनी अंतरात्मा से अमल में लाना चाहिए। रिक्रूट आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अच्छे टर्न आउट में रहकर एक अनुशासित एवं प्रशिक्षित बल का आदर्श प्रस्तुत करें। आम जनता के साथ सम्मानजनक, मृदुल व्यवहार करने तथा पीड़ित की बात धैर्यपूर्वक सुनकर, उनकी मदद कर अपराधियों के प्रति कठोर कार्रवाई कर अपने दायित्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। सर्वोत्तम अंत:कक्षीय प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिकेश यादव, वाह्य कक्षीय प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विशाल मल्ल तथा परेड कमांडर प्रथम रिपुसूदन मणि त्रिपाठी, द्वितीय कमांडर विशाल शर्मा, तृतीय कमांडर रोहन राय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत, क्षेत्राधिकारी बरहज पंचमलाल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय विनय कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन अंशुमान, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार सिंह व रिक्रूट आरक्षियों के परिजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed