फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सपाइयों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

सपाइयों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Mon, 21 May 2018 11:30 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
सपा कार्यकर्ताओ ने पोस्टमार्टम चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। पोस्टमार्टम चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने मूल्य वृद्धि रोकने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

युवा सपा नेता विजय रावत की अगुवाई में कार्यकर्ता पोस्टमार्टम चौराहे पर एकत्र हुए। यहां केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के बाद विजय रावत ने कहा कि केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम पर नियंत्रण नहीं रख पा रही है। इसी कारण इनके दाम आसमान छू रहे हैं। दोनों अब तक के सर्वोच्च मूल्य पर पहुंच गए हैं। भाजपा सरकार से देश की जनता परेशान है। यदि सरकार मूल्य वापस नहीं लेती है तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भारत के इतिहास में भाजपा सरकार ने यह दिन दर्ज करा दिया। सरकार के रवैया से हताश किसान जब आत्महत्या कर रहा है तो उसे स्वाभाविक मौत करार दिया जा रहा है। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव कहा कि मूल्य वृद्धि वापस नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हरिओम यादव, इंदल यादव, शंभू पहलवान, शुभम सिंह, शादाब रिजवी, अंकित श्रीवास्तव, मनोज यादव, संजीव मोदनवाल, सादर सिंह, आदित्य त्रिपाठी, किशन त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed