{"_id":"5a54f7c94f1c1b40198b5bed","slug":"161515517897-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज ठिठुर रहे ठंड से, डॉक्टर सेंक रहे हीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज ठिठुर रहे ठंड से, डॉक्टर सेंक रहे हीटर
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्डो में महज एक कंबल के सहारे भर्ती मरीजों की कट रही रात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं है। वार्डों में रूम हीटर नहीं जलाया जा रहा है। वहीं डॉक्टर और नर्स ठंड से बचाव के लिए रूम हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों को ठंड में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अव्यवस्था की मार झेलना मजबूरी बन गई है। अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाव के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से सिर्फ एक कंबल मुहैया कराया गया है। मरीज अपने घर से रजाई लाकर ओढ़ रहे हैं। वार्डों में भर्ती मरीजों के सहूलियत के लिए अस्पताल प्रशासन को रूम हीटर जलवाना चाहिए। लेकिन सिर्फ बच्चों के वार्ड में रूम हीटर जल रहा है। बाकी महिला और पुरुष वार्डों में इसकी व्यवस्था नहीं की गई है। वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ मौजूद लोगों का आरोप है कि नर्स और डॉक्टर रूम हीटर जलाकर बैठ रहे हैं। इतनी ठंड पड़ रही है कि अस्पताल की ओर से मिले कंबल से जाड़ा नहीं जा रहा है। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि बजट की कमी से रूम हीटर की खरीदारी नहीं हो सकी है। लेकिन इसके लिए इंतजाम किया जाएगा।