{"_id":"59c3f61f4f1c1bac688b5c4d","slug":"161506014751-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक से मान्यता देने वाले अफसर ज्यादे दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालक से मान्यता देने वाले अफसर ज्यादे दोषी
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मानक को दरकिनार कर संचालित होने वाले मॉडर्न सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज को आखिर कैसे मान्यता मिल गई। नीतू की हत्या के बाद जांच में बेसिक स्तर पर कई खामियां सामने आई हैं। इसमें कॉलेज प्रशासन से ज्यादा दोषी आंख बंद कर मान्यता देने वाले और मानकों की जांच करने वाले अफसर हैं। इस घटना में डीआईओएस एवं बेसिक विभाग के अफसर अपना गला बचाते हुए कॉलेज प्रशासन को सीधा दोषी मान रहे हैं।
जनपद में डीआईओएस और बेसिक शिक्षा विभाग से मानक को दरकिनार कर मान्यता देने का खेल लंबे समय से चला आ रहा है। इसको लेकर आला अफसर कभी गंभीर नहीं हुए। इसी का नतीजा है कि 18 सितंबर को शहर के चकियवा निवासी मॉडर्न सिटी इंटर कॉलेज की छात्रा नीतू को तीन मंजिला छत से धक्का दे देकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद डीएम के निर्देश पर जांच के लिए सदर एडीएम के नेतृत्व में बीएसए और डीआईओएस की तीन सदस्यीय टीम गठित हुई। जांच में मान्यता लेने में अनियमितता उजागर हुई है। बेसिक स्तर पर कई खामियां मिली हैं। प्राथमिक, जूनियर और इंटर की मान्यता एक ही जमीन पर लिया गया है। नीतू की हत्या के बाद अब सवाल उठ रहा है कि जिम्मेदार अफसर बिना मानक पूरा किए कैसे मान्यता जारी कर दिया। प्रत्येक साल स्कूलों के मानकों की जांच डीआईओएस के जरिए बीच-बीच में होता है। शहर में मॉडर्न सिटी इंटर कॉलेज जैसे कई स्कूल संचालित हो रहे हैं। जिनका मानक पूरा नहीं है। सदर एसडीएम राकेश सिंह ने बताया कि जांच में बेसिक स्तर पर कई गड़बड़ी मिली है। कैसे मान्यता स्कूल को दिया गया था, यह भी जांच का विषय है।