{"_id":"59c2a39b4f1c1b23688b5901","slug":"161505928091-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस नवीनीकरण में देरी पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस नवीनीकरण में देरी पर जताई नाराजगी
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। व्यापारियों ने लाइसेंस नवीनीकरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। नागरी प्रचारिणी सभा भवन में अधिकारियों के साथ व्यापारियों की हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापार कर के अधिकारियों ने जीएसटी के फायदे के बारे में बताया।
सहायक आयुक्त खाद्य प्रभुनाथ सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर भगत ने व्यापारियों से शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री बेचने की अपील की। इस दौरान व्यापार कर विभाग और व्यापारियों के साथ कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। उपायुक्त व्यापार कर प्रबल कुमार ने जीएसटी के बारे में बताया। व्यापारियों से जीएसटी से जुड़े तमाम सवाल किए, जिसका समाधान किया गया। व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न फाइल करने में हो रही दिक्कतों से बचने की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रेम अग्रवाल, जीवन बरनवाल, श्रवण गोयल, पंकज बरनवाल, अजय नागलिया, बैजनाथ सोनी, कौशल किशोर, आशीष बरनवाल आदि मौजूद रहे।