{"_id":"59c2a3974f1c1b21688b5aa4","slug":"161505928087-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास का प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास का प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर ब्लॉक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि प्रधान संघ जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र और आयोजक खंड विकास अधिकारी रतन प्रकाश चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 105 लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किया।
मुख्य अतिथि ने पं. उपाध्याय और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार सभी जाति-धर्म के गरीब तबके के लोगों को आवास मुहैया करा रही है। ताकि गरीब, मजलूमों को खुले आसमान के नीचे नहीं सोना पड़े। शासन के निर्देश पर प्रशासन पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें आवास मुहैया करा रही है। समाज कल्याण विभाग के एडीओ मदनलाल ने स्टाल पर स्वत: रोजगार अंतर्गत 20 हजार से सात लाख, दुकान निर्माण के लिए जीरो बैलेंस ब्याज दर पर 78 हजार तक का कर्ज, धोबी जाति के लिए बाउंड्री कार्य के लिए दो लाख से 16 हजार का अनुदान और किसानों के लिए 10 हजार की लागत से नि:शुल्क बोरिंग, विधवा, विकलांग पेंशन आदि की जानकारी दी। पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुुशवाहा राष्ट्रीय पशुधन बीमा, बाल विकास सेवा, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित साक्षरता कार्यक्रम, मत्स्य विभाग आदि ने स्टालों के जरिए लोगों को जागरूक कर रहे थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव और संचालन पंकज शुक्ल ने किया। इस दौरान ओंकार सिंह, रामप्रताप सिंह, समरनाथ यादव, ओजी सिंह, चंद्रभान उपाध्याय, धीरेंद्र सागर, हनुमान गुप्त, रामजी पटेल आदि मौजूद रहे।