फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तहसील के स्तर पर निपटा लें शिकायत:अपर आयुक्त

तहसील के स्तर पर निपटा लें शिकायत:अपर आयुक्त

Tue, 01 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
तहसील के स्तर पर निपटा लें शिकायत:अपर आयुक्त
देवरिया। अपर आयुक्त संजय कुमार ने तहसील समाधान दिवस का जायजा लिया। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता पालन का निर्देश दिया। कहा कि छोटी समस्याएं तहसील स्तर तक निपट जानी चाहिए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील के सभागार में एसडीएम राकेश सिंह के समक्ष 10 बजे शिकायतकर्ता उमड़ पड़े। भीड़ बढ़ने से लोगों को कतार में खड़ा कराया। बारी-बारी से शिकायत सुनीं। कुछ देर के बाद सदर विधायक जन्मेजय सिंह पहुंच गए। फरियादियों की शिकायत सुनीं। अफसरों से कहा कि गुुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। ताकि बार-बार लोगों को दौड़ने से छुटकारा मिल जाएं। इसी बीच अपर आयुक्त पहुंच गए। इसके चलते अफसरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अफसरों की उपस्थिति पंजिका देखी। निस्तारित मामलों के बारे में फीडबैक जाना।
विज्ञापन


कई माह गुजर गए, लेकिन समस्याएं बरकरार
दुबे टोला-तरकुलवा के मेराज अहमद ने कैरेक्टर सर्टिफिकेट का आवेदन निस्तारित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि 11 महीने गुजर गए है लेकिन अब तक सर्टिफिकेट नहीं मिला है। सोंदा गांव के रजनीश तिवारी ने चकरोड से कब्जा हटाने की शिकायत लेकर पहुंचें थे। उनका कहना था कि कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटा है। इसके चलते आने जाने में दिक्कत हो रही है। बसंतपुर-देसही देवरिया के मारकंडेय ने कहा कि जमीन की पैमाइश कराने के लिए कई बार आवेदन दिया है। तारीख देने के बावजूद लेखपाल आते नहीं है। बरारी-बैतालपुर के भरत मणि त्रिपाठी ने नहरों में पानी नहीं आने की बात कही। कहा कि फसल नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed