{"_id":"5980b30c4f1c1be03b8b471c","slug":"161501606668-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवसिया गांव के सामने कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवसिया गांव के सामने कटान शुरू
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भागलपुर। नदी का जलस्तर कम होने से देवसिया गांव के सामने कटान तेज हो गया है। खेेती योग्य जमीन नदी में विलीन हो रही है। इससे तटवर्ती गांववाले भयभीत हैं और जिम्मेदारों से कटान रोकने की मांग की है।
घाघरा नदी के किनारे देवसिया गांव बसा है। नदी कटान करते-करते गांव के समीप पहुंच गई है। लेकिन बाढ़ विभाग की ओर से कटान को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। पिछले साल लखनऊ से बाढ़ विभाग की एक टीम देवसिया गांव पहुंची थी। कटान से बचाव के लिए स्टीमेट बनाया। इस पर करीब पांच करोड़ का खर्च आ रहा था। बाढ़ विभाग इसके लिए शासन को पत्र भेेजकर धन की मांग की। लेकिन अभी तक धन आवंटित नहीं होने के कारण कटान से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं हो सका है। गांववालों की माने तो एक सप्ताह से नदी में पानी कम हो रहा है। इससे गांव के सामने नदी तेजी से कटान कर रही है। इसकी शिकायत बाढ़ विभाग के जेई से की गई। लेकिन विभागीय अफसर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। जेई एनके सिंह ने बताया कि नदी में पानी कम होने से कटान हो रहा है। इस पर नजर रखी जा रही है।