फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तीन बिंदुओं पर जांच एवं अभियुक्तों

तीन बिंदुओं पर जांच एवं अभियुक्तों

Fri, 28 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
तीन बिंदुओं पर जांच एवं अभियुक्तों
देवरिया। गौरीबाजार के हरहंगपुर में पिता-पुत्र की हत्या के कारण जानने में पुलिस जुट गई है। पुलिस तीन बिंदुओं को केंद्र में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल तीन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। भोला की पुत्रवधू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौके पर जुटे गांववालों का कहना था कि भोला पटेल ने हाल ही में अपने ढाई बीघा जमीन में से 10 कट्ठा जमीन साढ़े आठ लाख रुपये में बेच दिया था। इसी रुपये से उसने घोठे को टीनशेड बनवाया था। घर के पास भी वह नया मकान बनवा रहा था। बाकी रुपये को वह अपने पास ही रखता था। पिता-पुत्र की हत्या के बाद रुपये गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या रुपये के लिए भी की जा सकती है। दूसरा यह कि भोला को शराब की बुरी लत थी। आए दिन वह दोस्तों के साथ शराब पीता था। हो सकता है कि किसी ने रुपये देख लिए हों और इसी कारण दोनों की हत्या की गई हो। तीसरा बिंदु यह है कि भोला ने शेष जमीन घर पर रह रहे दो बेटों के नाम कर दिया था। इसकी वजह से दो अन्य बेटों में नाराजगी थी। हत्या की वजह यह भी हो सकती है। भोला की पुत्रवधू सुमन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भोला के एक बेटे गोविंद समेत दो अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मौके पर थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, बैतालपुर चौकी इंचार्ज कृष्णानंद कुशवाहा, सीओ रुद्रपुर ब्रजेंद्र राव ने हत्या के एक-एक बिंदु की जांच की। एसपी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया तीन बिंदुओं को केंद्र में रखकर जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त भी पुलिस अन्य कारणों को ध्यान रख रही है। गौरतलब है कि भोला के चार बेटे गोविंद, महेंद्र, लल्लन, रामसूचित हैं। महेंद्र और लल्लन की शादी सगी बहनों से हुई है। दोनों परिवार सहित मध्यप्रदेश में रहते हैं। लल्लन कुछ दिन पूर्व गांव आया था। भोला ने घर पर रह रहे गोविंद और रामसूचित को पूरा जमीन बैनामा लिख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed