{"_id":"597a1b6f4f1c1b7c5a8b45eb","slug":"161501174639-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में जदयू-भाजपा की सरकार बनने पर फोड़े पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में जदयू-भाजपा की सरकार बनने पर फोड़े पटाखे
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू-भाजपा की सरकार बनने पर भाजपाइयों ने गुरुवार को पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। सुभाष चौक पर एकत्र हुए भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कहा कि जदयू और राजद के बीच शुरू से ही भरोसे का संकट था। लालू प्रसाद की पार्टी के नेता लगातार नीतीश की छवि को धूमिल कर रहे थे। नीतीश को अपने दामन पर एक भी छींटा स्वीकार नहीं है। उनकी छवि भाजपा से मेल खाती है। इसीलिए आज बिहार में एनडीए की सरकार बनी है। इससे भाजपा कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। खेलकूद संयोजक विंधेश पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से विरोधी दलों का महागठबंधन टूट गया है। एनडीए की सरकार बिहार में भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगी। इसमें शामिल लोग जेल भेजे जाएंगे। महामंत्री नवीन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार भले ही महागठबंधन का हिस्सा थे, लेकिन समय-समय पर भाजपा सरकार के कार्यों की प्रशंसा भी करते थे। अंबिकेश पांडेय ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी की प्रशंसा और राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार कोविंद का समर्थन करना, यह बताने के लिए काफी था कि नीतीश का भाजपा के मोह कम नहीं हुआ था। इस दौरान अमरध्वज राय, पुनीत सिंह, अभिजीत उपाध्याय, राजन यादव, मोहन भारती, कृष्णमणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे।