{"_id":"5957d74f4f1c1b62248b47d6","slug":"161498928975-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के जन्मदिन पर सपाईयों ने काटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के जन्मदिन पर सपाईयों ने काटा केक
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने केक काटकर मनाया। नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए भाजपा पर जोरदार कटाक्ष किया।
पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। इसे रोकने में प्रदेश सरकार विफल साबित हो रही है। सपा सरकार ने पांच सालों के अंदर जितना विकास किया, उतना विकास कोई भी सरकार नहीं कर पाएगी। रामविलास यादव ने कहा कि योगी सरकार में अफसर बेलगाम हो गए हैं। यही वजह है कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज यादव ने की। इस दौरान राजित यादव, जैनुल अख्तर, मंजूर आलम, भोला यादव, राजू कुशवाहा, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।