{"_id":"5942bf4e4f1c1b8b098b4745","slug":"161497546574-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों से जबरन वसूल रहे स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों से जबरन वसूल रहे स्टैंड
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। रेलवे परिसर में जाने वाले बाइक सवार लोगों के साथ वाहन स्टैंड के वर्कर बदसलूकी कर रहे हैं। विरोध करने पर लोकल होने का धौंस देते हुए जबरन बाइक रख ले रहे है और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। टिकट लेने गए एक युवक के साथ वर्करों ने ऐसी हरकत की। इसकी शिकायत उसने डीआरएम से की है।
भाटपाररानी क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी संदीप गुरुवार को दोपहर में टिकट लेने के लिए स्टेशन पर गया। स्टेशन परिसर में बाइक खड़ी कर आरक्षण काउंटर पर चला गया। वापस आया तो लोगों ने बताया कि स्टैंड वाले बाइक उठा ले गए। युवक स्टैंड में गया और बाइक उठाकर लाने की वजह पूछी। इस पर वाहन स्टैंड का एक वर्कर ने कहा कि परिसर में बाइक खड़ा करने का 10 रुपये लगता है। इतना जमा करने के बाद बाइक मिलेगी। युवक ने वहां लगे रेट बोर्ड को देखते हुए कहा कि एक बाइक की पांच रुपये लगता है। इससे अधिक नहीं दूंगा। इसी बात को लेकर स्टैंड वर्कर ने युवक से उलझ गया। युवक ने इसकी शिकायत एक जनप्रतिनिधि से की, बावजूद इसके वर्कर नहीं सुना। इसके बाद लोगों ने डीआरएम के पीआरओ अशोक कुमार से कहा। तब जाकर वर्कर ने युवक की बाइक दी। इसके पूर्व भी कई लोगों के साथ वाहन स्टैंड के वर्कर मनमानी कर चुके हैं। कुछ माह पूर्व निरीक्षण में आए डीआरएम ने वाहन स्टैंड के ठेकेदार को अधिक रकम वसूली की शिकायत पर हिदायत दी थी। लेकिन इसका असर ठेकेदार और इसके वर्करों पर नहीं है। इस बाबत पीआरओ ने बताया कि शिकायत मिली है, इसकी जांच कराई जाएगी।