फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   16 new dengue patients found, eight recovered

Deoria News: डेंगू के 16 नए मरीज मिले, आठ हुए स्वस्थ

Sat, 28 Oct 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
16 new dengue patients found, eight recovered
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम से शनिवार की दोपहर तक डेंगू के 16 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। वहीं, वार्ड में भर्ती 29 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि स्वस्थ होने पर आठ लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। गैर प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज मिल रहे हैं। बरहज क्षेत्र का एक युवक एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो जांच कराई। रिपोर्ट आने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बघौचघाट क्षेत्र की एक महिला शुक्रवार को बुखार से पीड़ित हो गई। दवा लेने पर आराम न मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ला निवासी पंद्रह दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा ली तो आराम नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के ही एक मोहल्ले की महिला शुक्रवार शाम बुखार से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती हुई। लार क्षेत्र एक महिला तीन दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पथरदेवा क्षेत्र का एक युवक चंडीगढ़ में पढ़ाई करता है, जहां एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हो गया। इसके बाद वह घर आ गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र का एक युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं हुआ तो परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो परिजनों उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लार क्षेत्र की एक महिला 21 अक्तूबर से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा कराई आराम न होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के ही एक मोहल्ले की महिला को छह दिन से बुखार आ रहा है। आराम नहीं मिलने पर परिजनों ने भर्ती कराया। शहर के ही एक व्यक्ति एक हफ्ता से बुखार से पीड़ित हैं। प्राइवेट में इलाज व जांच कराए। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सलेमपुर क्षेत्र की एक महिला और एक युवक पांच दिन से बुखार से पीड़ित हैं। प्राइवेट में इलाज व जांच कराए। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर क्षेत्र का एक युवक लखनऊ में पढ़ाई करता है, जहां पांच दिन से बुखार से पीड़ित था। इसके बाद घर आ गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। शहर के एक मोहल्ले की महिला व महेन क्षेत्र की एक किशोरी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व परेशानी होने पर लापरवाही ने बरतें, डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं। अपने मन से दवा न लें। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए दवा, इलाज व जांच की निशुल्क व्यवस्था है। अलग वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed