फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अब रेल कर्मचारियों को नहीं मिलेगा ट्यूशन भता

अब रेल कर्मचारियों को नहीं मिलेगा ट्यूशन भता

Tue, 25 Jun 2019 10:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
अब रेल कर्मचारियों को नहीं मिलेगा ट्यूशन भता
अब रेल कर्मचारियों को नहीं मिलेगा ट्यूशन भत्ता
विज्ञापन


कर्मचारियों को दो बच्चों को पढ़ाने को मिलते थे 25 हजार
रेलवे बोर्ड ने जारी किया फरमान, रेल कर्मचारी हलकान
सुनील कुमार सिंह
देवरिया। रेलवे अब अपने कर्मचारियों को बच्चों को पढ़ाने के लिए ट्यूशन भत्ता नहीं देगा। रेलवे बोर्ड की ओर से 14 मई को आदेश यह आदेश जारी किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कार्मिक ने रेलवे बोर्ड के आदेश को जारी कर दिया है।

अब तक रेल कर्मचारियों को अपने दो बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 25 हजार रुपये ट्यूशन भत्ता के रूप में मिलता था। इससे रेल कर्मचारियों को बच्चों को पढ़ाने में सहूलियत मिलती थी। कर्मचारियों के मिलने वाले 20 से अधिक प्रकार के भत्तों में भी शामिल था। 14 मई को रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश जारी किया गया कि रेल कर्मचारियों को मिलने वाला ट्यूशन भत्ता अब नहीं दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के आदेश से पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कार्मिक ने एनई रेलवे मजदूर यूनियन, प्रमोटी अधिकारी संघ, रेसुब एसोसिएशन, पूर्वोत्तर रेलवे प्रथम श्रेणी अधिकारी संघ, एससी/एसटी/ओबीसी एसोसिएशन को अवगत करा दिया है। रेलवे के एक कर्मचारी ने बताया कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के सुविधा में कटौती कर रही है। रेलवे के निजीकरण की दिशा में इसे कदम माना जा सकता है। इसके विरोध में आंदोलन की योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ महेश गुप्त ने बताया कि यह पॉलिसी मैटर है। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर तय करते हैं। इसलिए मैं कुछ कह नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed