फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महिला जनसुनवाई.....

महिला जनसुनवाई.....

Thu, 20 Jun 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
महिला जनसुनवाई.....
फोटो-
विज्ञापन

परिवार को बिखरने से बचाना पुण्य का काम: निर्मला
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया जिला अस्पताल, महिला थाना व जेल का निरीक्षण
पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर सुनी पीड़ित महिलाओं की फरियाद
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों को सभी संबंधित निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से निस्तारित कराएं। ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े। ये बातें पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में आयोजित महिला जन सुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने कहीं।

उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पारिवारिक कलह से परेशान हैं आयोग उनकी समस्याओं का स्वत: संज्ञान लेता है। किसी के परिवार को बिखरने से बचाना पुण्य का कार्य है। किसी की बहू-बेटी परेशान न हो यह उद्देश्य मानकर कार्य करना होगा तभी हम न्याय की प्रक्रिया में सफल होंगे। सुनवाई के दौरान कुल आठ मामले आए। जिन्हें पुलिस विभाग, जिला परिवीक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित संबंधितों को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के प्रचार-प्रसार व इससे मिलने वाली सहायता पर जोर दिया। द्विवेदी ने जिला चिकित्सालय, महिला थाना एवं जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम लल्लनराम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय चंद, थानाध्यक्ष शोभा सिंह सोलंकी, डीपीओ प्रभात कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीतावली पांडेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed