{"_id":"5cf7fa5fbdec220766497114","slug":"155975535411-deoria-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब पौधे लगाएं तो आदतों में भी बदलाव लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब पौधे लगाएं तो आदतों में भी बदलाव लाएं
विज्ञापन
संत बिनोवा पीजी कॉलेज में ‘अपराजिता’ के तहत छात्राओं ने शपथ ली। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण तो जरूरी है ही, हमें अपनी आदतों में भी सुधार करना होगा। दैनिक आचार-व्यवहार में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले साधनों पर निर्भरता कम करनी होगी। वाहनों के सीमित प्रयोग, तेज आवाज वाले हॉर्न, डीजे, पटाखों से दूरी, कचरा प्रबंधन जैसे उपायों से हम पर्यावरण बचाने के साथ ही इसे समृद्ध कर सकते हैं। यही निचोड़ था बुधवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का। छात्राओं ने पर्यावरण को लेकर अपनी जागरूकता प्रदर्शित की तो दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।
संत विनोबा पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि यूपी एनसीसी बटालियन 52 के कमांडिंग आफिसर कर्नल उदय सिंह उदावत ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा है। ग्लेशियर पिघलने से गर्मी बेतहाशा बढ़ रही है तो कहीं असमय बाढ़, आंधी-तूफान आ रहे हैं। अब विश्व के सभी देश इस संबंध में मिलकर काम कर रहे हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी आदतों में सुधार कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। इसके पूर्व परिचर्चा में भाग लेते हुए माधवी यादव ने कहा कि एक वृक्ष काटने पर 10 वृक्ष लगाने की आदत विकसित करनी होगी। अनामिका कुशवाहा ने कहा कि इस दिन तो कम से कम सभी को पौधरोपण करना चाहिए। प्रतिभा कुमारी ने कहा कि अधिक पौधे लगाकर ही हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। राजनंदिनी ने कहा कि खुद को स्वच्छ रखकर हम दूसरों को भी प्रेरित करें। अर्चना सिंह ने कहा कि डीजल-पेट्रोल ईंधन के बजाय सीएनजी चालित वाहनों का प्रयोग श्रेयस्कर होगा। अमीषा वर्मा ने कहा कि अपशिष्ट को कही भी फेंकने से अच्छा है इसे गड्डे में डाल दिया जाए। परिचर्चा में अंजली कन्नौजिया, सविता यादव, मंजू, पूजा यादव, लवली सिंह, अर्चना, नेहा, सोनी सिंह, अर्चना सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।
आधी आबादी को मजबूत बनाने की ली शपथ
अंत में सीओ यूसी उदावत ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने एवं उन्हें मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प कैडेटों को दिलाया। कैडेटों ने भी पूरे मन से इसे पूरा करने का संकल्प लिया और शपथ पत्र भरकर अभियान के लिए अपनी सहमति जताई।