फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जनता का वकील बनकर करूंगा काम : रमापति

जनता का वकील बनकर करूंगा काम : रमापति

Tue, 04 Jun 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
जनता का वकील बनकर करूंगा काम : रमापति
देवरिया। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने जनप्रतिनिधि के तौर पर खुद को जनता का अधिवक्ता बताया है। देवरिया के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वह जनप्रतिनिधि के तौर पर शासन-प्रशासन में जनता के अधिकारों व हित के लिए पुरजोर पैरवी करूंगा। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के तहत कार्य कराए जाएंगे। पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, बाईपास सहित जो भी कार्य पूर्व में स्वीकृत हुए हैं, उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। जिले में बंद पड़ी कम से कम एक चीनी मिल को हर हाल में चालू कराने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। सेवरहीं में स्थित गन्ना शोध संस्थान को विस्तार देने और उसकी उपयोगिता को सार्थक बनाने की दिशा में भी प्राथमिकता से कार्य कराया जाएगा। देवरिया के आधारभूत सुविधाएं और उद्योगों की स्थापना कर रोजगार सृजन के कार्य एजेंडे में हैं। उन्होंने मालगोदाम को शहर से बाहर ले जाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इसके लिए रेलमंत्री सहित अन्य अफसरों से वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. अंर्तयामी सिंह, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed