फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पूजन के दौरान पीपल के पेड़ में लगी आग

पूजन के दौरान पीपल के पेड़ में लगी आग

Mon, 03 Jun 2019 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
पूजन के दौरान पीपल के पेड़ में लगी आग
देवरिया खास में पूजा के दौरान एक पिपल के वृक्ष में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की गाडी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। देवरिया खास मोहल्ले में पीपल के पेड़ में आग से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। सोमवती अमावस्या पर महिलाएं कन्या महात्मा बुद्ध पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे पीपल के पेड़ की पूजा कर रही थीं। अचानक पेड़ के ऊपर से तेज धुआं उठने लगा। पेड़ में आग लगने को शोर मचाते हुए लोग भागने लगे। पहले तो पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास हुआ, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी देर तक पानी डाला, तब जाकर धुंआ बंद हुआ। छानबीन में पता चला कि पूजा के दौरान किसी महिला ने जलता हुआ कपूर का टुकड़ा पेड़ के तने में फेंक दिया था, जिस कारण पेड़ के भीतरी हिस्से में आग पकड़ ली थी। धुंआ निकलते ही जानकारी हो जाने से इस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed