{"_id":"5cf3cd7cbdec22073d79ad9b","slug":"15594817211-deoria-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों समेत तीन किशोर सरयू में डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सगे भाइयों समेत तीन किशोर सरयू में डूबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
सगे भाइयों समेत तीन किशोर सरयू में डूबे
बरहज में सरयू घाट पर नहाते समय गहरे पानी में चले गए
गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/बरहज। नगर के सरयू घाट पर रविवार की दोपहर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से दो सगे भाइयों समेत तीन किशोर नदी में डूब गए। घंटों तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। गोताखोरों और मल्लाहों की मदद से पांच घंटे बाद डूबने वाली जगह पर दो के शव बरामद हुए। करीब डेढ़ घंटे बाद तीसरे का भी शव भी मिला। नदी में डूबे दोनों भाई अपनी ननिहाल में आए थे। घटना से घरवालों में कोहराम मच गया है।
रविवार को खोड़ा गांव निवासी सुनील गोंड के घरवाले कड़ाही चढ़ाने बरहज सरयू तट पर आए थे। पास-पड़ोस के लोग भी साथ थे। महिलाएं पूजन कार्य में जुटीं थीं। इसी दौरान सुनील का पुत्र शिवम (16) तथा मगहरा निवासी राजेश मद्धेशिया के पुत्र अनुज (16) और पीयूष (15) नदी में नहाने चले गए। स्नान के दौरान तीनों गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर लोगों की उन पर नजर पड़ी तो वे नदी की ओर दौड़ पड़े। जब तक उन्हें बाहर निकालने का प्रयास होता, तीनों नदी में समा गए थे। सूचना मिलते ही परिजन भी घाट पर जुट गए। मल्लाहों ने जाल डालकर तलाश शुरू की। पांच घंटे अथक प्रयास के बाद डूबने वाली जगह पर शिवम गोंड़ और पीयूष मद्धेशिया का शव बरामद हुआ। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद अनुज का भी शव बरामद हुआ। पीयूष और अनुज गर्मी की छुट्टियों में मां सविता के साथ खोड़ा गांव में नाना बृजराज के घर आए थे। एसओ वीरबहादुर सिंह ने बताया कि नदी से बरामद तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।