फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   153 SP Worker arrested

153 सपा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, पुलिस लाइंस से रिहा

Thu, 19 Dec 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
153 SP Worker arrested
सपा के प्रदर्शन के दौरान कचहरी चौराहे पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओ के बीच हुआ नोंकझांक - फोटो : DEORIA
153 सपाइयों ने दी गिरफ्तारी, पुलिस लाइंस से रिहा
विज्ञापन

तीन घंटे तक पुलिस लाइंस में बैठाए गए थे सपा कार्यकर्ता
पुलिस लाइंस में भी सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे सपाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सपा के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने 153 सपा कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर पुलिस लाइंस भेजा। पुलिस लाइंस में भी सपा कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। कई कार्यकर्ता तो गले में प्याज की माला पहने थे। शाम को सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। दोनों गेट पर बैरिकेडिंग की गई थीं। सपा कार्यकर्ता इसको तोड़ते हुए डीएम के कार्यालय तक पहुंचे। इसके बाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने 153 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। सभी को सरकारी और निजी बसों में भरकर पुलिस लाइंस भेजा गया। पुलिस लाइंस के योगा सेंटर में बैठे सपा कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग ऊब गए हैं। अब तानाशाही रवैया नहीं चलने दिया जाएगा। जो सरकार रोजगार नहीं दे सकती, उसे सरकार में रहने का हक नहीं है। शाम चार बजे के बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि हिरासत में लिए कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुटबाजी के बाद भी सपाइयों ने दिखाई ताकत
जिले में सपा में पहले से ही गुटबाजी है। इसके बाद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर जुटे कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत दिखाई। बहुत दिनों के बाद सपा इस तरह रंग में दिखी। जिले में सपा नेता कई गुटों में बंटे हैं। बैठकों, कार्यक्रमों और पूर्व में हुए आंदोलनों में यह सब देखने को मिलता था। इस बाद भी सपा नेता कई गुटों में पहुंचे, लेकिन मौके पर एकजुटता का परिचय दिया। सपा के उग्र तेवर देखकर पुलिसवाले बैकफुट पर आ गए थे। चर्चा है कि बहुत दिन बाद सपा कार्यकर्ताओं ने इस तरह का आंदोलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल पर बिफरे एसपी
दक्षिणी गेट का बैरिकेडिंग तोड़कर सपा कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात सदर कोतवाल अरुण मौर्य डंडा लेकर घूम रहे थे। डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के साथ कुछ अन्य ने सपा कार्यकर्ताओं को पीछे धकेला। सदर कोतवाल के रवैए से खफा एसपी सदर कोतवाल पर बिफर पड़े। इसके बाद वे भी रंग में आए।

एक तरफ से रोक दिया गया था ट्रैफिक
सपा के आंदोलन के चलते गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को सुभाष चौक से कसया रोड की तरफ मोड़ दिया गया। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। घंटों यहां जाम लगा रहा। पुलिस को यातायात सुचारु करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed