फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   यूथ कांग्रेस ने फूंका वित मंत्री का पुतला

यूथ कांग्रेस ने फूंका वित मंत्री का पुतला

Thu, 13 Sep 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने फूंका वित मंत्री का पुतला
कांग्रेस युथ कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौक पर अरूण जेटली का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुभाष चौक पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाया। नौ हजार करोड़ रुपये लेकर देश से फरार विजय माल्या को प्रश्रय देने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्र सरकार से वित्तमंत्री का इस्तीफा लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषभ शुक्ल ने कहा कि भारत छोड़ने से पहले माल्या ने वित्तमंत्री से मिलकर मामले को सुलझाने की बात की थी। खुद माल्या ने अपने बयान में इसे स्पष्ट किया है। इससे जाहिर है कि माल्या को देश से भगाने में सरकार व उनके प्रतिनिधियों की संलिप्तता रही है, वरना एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से मुलाकात करने के 48 घंटे के भीतर 9000 करोड़ कर्ज लेने वाला इंसान कैसे भाग सकता है। वह भी तब जबकि उसके खिलाफ सभी एयरपोर्ट पर लुकआउट नोटिस जारी हो चुकी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से संयुक्त जांच कमेटी गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और रिपोर्ट आने तक अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर जैनुद्दीन, मुकुंद भाष्कर मणि, विनय मिश्र, ज्ञानरंजन पांडेय, अनवर अली, महबूब, धर्मेंद्र पांडेय, नागेंद्र शुक्ल, आनंद श्रीवास्तव, बाल गोविंद तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed