{"_id":"5b23f1234f1c1b624d8b6656","slug":"151529082147-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद आज, रमजान के आखिरी जुमे की नमाज में उमड़े रोजेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद आज, रमजान के आखिरी जुमे की नमाज में उमड़े रोजेदार
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
मालवीय रोड स्थित ईदगाह में बच्चो ने भी अलविदा का नमाज पढा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। माह-ए-रमजान के अंतिम जुमा (अलविदा) की नमाज शहर की मस्जिदों में एक और 1.30 बजे के बीच अकीदत के साथ अदा की गई। इसके साथ ही ईद का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों ने लोगों को बधाइयां देनी शुरू कर दी। शुक्रवार को तहसील रोड, रेलवे स्टेशन रोड का बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। लोगों ने अपने मनपसंद चीजों की खरीदारी कर ईद की अपनी तैयारी पूरी की।
शहर के मुस्लिम घरों में लोग सुबह से ही अलविदा की तैयारी में जुट गए। मस्जिदों व घरों में साफ-सफाई शुरू होने लगी। लोगों ने जुमा का गुस्ल किया। नहा धोकर नए कपड़े पहन सिर पर टोपी लगाई। वक्त से पहले नमाजी मस्जिद में पहुंच गए। बच्चें, बूढ़े, नौजवान सभी की कोशिश पहली पंक्ति में जगह पाना रहा। जिसको जहां जगह मिली वहीं पर बैठकर अल्लाह की इबादत शुरू की। अजान होने से पहले ही मस्जिदें भरनी शुरू हो गयी। जामा मस्जिद में मुफ्ती अशफाक अहमद काशमी ने अंतिम जुमे की नमाज अदा कराई। यहां करीब पांच हजार की संख्या में नमाजी मौजूद रहे। वहीं मालवीय रोड स्थित ईदगाह में हाफिज जहीर ने नमाज पढ़ाई। अबूबकरनगर में छोटी मस्जिद सल्फिया में अपरान्ह एक बजे, बांस देवरिया में इमाम अहमद रजा, लकड़ीहट्टा स्थित मस्जिद हजरत बेलाल में इमाम अफजल ने जुमे की नमाज अदा कराई। इसके अलावा मदीना मस्जिद, अहमदनगर, अलीनगर, शहीदनगर, महुआबारी, देवरही टोला, इलाही टोला, न्यूू कॉलोनी, खरजरवा, देवरिया खास, सकरापार, बसियवां, रामनाथ देवरिया, इंदिरानगर, बजाजी रोड क तीड़ी मस्जिद स्थित मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर वहां के पेश इमाम ने आखिरी जुमे की नमाज अदा कराई। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मस्जिदों की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेड़िग कर रखी थी। पुलिस के अधिकारी भी इन रास्तों पर चौकसी कर रहे थे। हालांकि नमाज के बाद रेलवे स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड, मालवीय रोड जैसी जगहों पर जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अंजुमन इस्लामिया ने जेल में भेजे सेवई और कपड़े
जेल में बंद कैदियों के लिए शुक्रवार को अंजुुमन इस्लामिया देवरिया की ओर से सेवईयां, दूध, चीनी, फल आदि भेजे गए। अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि बृहस्पतिवार को चांद का दीदार नहीं हुआ। इसलिए शुक्रवार की बजाय ईद अब शनिवार को मनाई जाएगी। ईद पर संस्था की ओर से जेल में बंद करीब 1600 कैदियों के लिए सेवई का इंतजाम किया गया। इसके अलावा जो गरीब मुस्लिम कैदी वहां है उनके लिए 40 जोड़े कपड़े भी भेजे गए हैं। उन्होंने लोगों को ईद की शुभकामना देते हुए रमजान के दौरान किए गए विभिन्न इंतजामों के लिए जिला प्रशासन, बिजली विभाग और नगरपालिका के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
इन स्थानों पर होगी ईद की नमाज
ईदगाह अंजुमन इस्लामिया-- सुबह 7.30 बजे
जामा मस्जिद तहसील रोड-- सुबह 8 बजे
मस्जिद न्यू कॉलोनी -- सुबह 7.30 बजे
छोटी मस्जिद अबूबकरनगर-- सुबह 7.15 बजे
मस्जिद महुआबारी शांतिनगर-- सुबह 7.30 बजे
मदीना मस्जिद -- सुबह 7.30 बजे
जेल के अंदर -- सुबह 8.30 बजे