फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अटल ने देश को दिखाई है नई राह

अटल ने देश को दिखाई है नई राह

Mon, 25 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
अटल ने देश को दिखाई है नई राह
भटनी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई का जन्मदिन मनाते - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल ने देश को नई राह दिखाई है। बाल सुधार गृह में रहने वाले बच्चों को गर्म कपड़े और मिठाई दी गई। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी फल बांटा गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर अटल के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। जिले के 1823 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अटल जी के चित्र पर तिलक लगाया गया। उनकी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि वाजपेयी जी शिक्षक का सफर शुरू कर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने देवगांव बूथ, कृष्णमुरारी मणि ने अरईपार बूथ, मारकंडेय शाही, अनिरूद्ध मिश्रा ने देवरही और सिंधी मिली बूथ, संजय राव ने गोविंदपुर में अटल के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया। देसही देवरिया के पिपरा मदन गोपाल चौराहे पर अटल बिहारी का जन्मदिन बनाया गया। यहां मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही रहे। उन्होंने कहा कि अगर गांव को सड़कों से जोड़ने का काम अगर किसी ने किया तो वह वाजपेयी ने किया। वहीं, भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सूरज पटेल के नेतृत्व में केक काटकर अटल का जन्मदिवस मनाया। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति के बैनर तले अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन राजकीय बाल सुधार गृह में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने बच्चों को गर्म कपड़े और मिठाई बांटे। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। भाजपा देवरिया देहात मंडल के रजला सेंटर चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान डॉ. अजीत नारायण मिश्र, गोविंद गुप्ता, रमेश आदि मौजूद रहे। भलुअनी के फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्वेटर और ड्रेस वितरित किए गए। ब्रह्मस्थान पर भी अटल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि अटल ने देश के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed