{"_id":"59d3c5304f1c1bca538b585f","slug":"151507050800-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के दौरान चाकूबाजी, चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के दौरान चाकूबाजी, चार लोग जख्मी
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। कपरवार गांव में तीन हजार रुपये को लेकर चल रही पंचायत में विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। चाकूबाजी में चार लोग घायल हो गए। करीब एक घंटे तक चले मारपीट से अफरातफरी मच गई। इससे तनाव का माहौल बना हुआ है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्यूआरटी फोर्स भी बुला ली गई। शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया।
कपरवार के पश्चिमी टोला में मंगलवार को मरहूम इसराइल के खाली मकान पर तीन हजार रुपये के लिए अशरफ अली पुत्र बगेदन और मिट्ठू राइनी के घर के बीच पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान पंच दोनों पक्षों की दलीलें सुन रहे थे। इसी बीच कहासुनी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मामला इस कदर बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तलवारें खिंच गईं और लाठी-डंडा आदि लहराने लगे। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। कपरवार के अखलाक राइनी पुत्र झब्बर, पंचायत करने आए डॉ. बृजेश यादव पुत्र परदेशी, लियाकत अंसारी सहित एक अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। मारपीट में दो समुदाय के लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही क्यूआरटी फोर्स बुला ली गई थी। एसडीएम और सीओ भी पहुंचे। क्यूआरटी फोर्स ने शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया। इंस्पेक्टर सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। चाकूबाजी की जांच कराई जा रही है। चार लोग घायल हैं।