{"_id":"59ac3c124f1c1b43738b4e18","slug":"151504459794-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने चौहान समाज को आगे बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने चौहान समाज को आगे बढ़ाया
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दूर संचार सलाहकार समिति के नव मनोनीत सदस्य रामाज्ञा चौहान ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही चौहान समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। समाज के लोगों को ईमानदारी से काम करते हुए बच्चों को शिक्षित करने की जरूरत है।
रविवार को राष्ट्रीय चौहान महासंघ की ओर से टाउनहाल परिसर में रामाज्ञ चौहान का स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी हरिनारायण चौहान ने कहा कि चौहान समाज का तेजी से राजनीतिक उत्थान हो रहा है। यह शुभ संकेत है। पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामा चौहान ने कहा कि रामपुर बुजुर्ग के प्रधान पारस चौहान पर हो रहे अत्याचार को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि उन पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो चौहान समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि रामपुर बुजुर्ग के लेखपाल भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हैं। उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए। इस दौरान विजय चौहान, रमाकांत, नंदलाल, दशरथ, राजकुमार, रामजतन, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।