{"_id":"597f62794f1c1baf328b490b","slug":"151501520505-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह में जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह में जहर खाकर जान दी
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पारिवारिक कलह में दो लोगों ने जान देने की कोशिश की। एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंचे लोग दहाड़ मारकर रो रहे थे।
सदर कोतवाली के देवरिया खास के रहने वाले सतीश मजदूूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पिछले कुछ दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। इसके चलते सोमवार की सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल पहुंचाए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सतीश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। दूसरी घटना तरकुलवा के मुंडेरा गांव की है। गांव निवासी रामभजन ने सोमवार की सुबह पारिवारिक कलह में शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने आग बुझाई और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
उपचार के दौरान मौत
देवरिया। गौरीबाजार के करमाजीतपुर गांव की किसमती 55 वर्ष कुछ दिन पूर्व घायल हो गई थी। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है।