फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2017 10:28 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश गिरफ्तार
देवरिया। सदर कोतवाली, कतरारी मोड़ के पास शातिर लुटेरे पंकज सिंह के दो साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से पिस्टल, तमंचा, बाइक बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों बदमाश पंकज सिंह के साथी निकले। उन्होंने बिहार सहित कई जगहों पर लूटपाट की पांच घटनाओं को स्वीकार की। वहीं खामपार पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को पकड़ा। उसने इलाके में एक बाइक लुटने, बिहार में लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव, स्वॉट के अनिल यादव सुभाष चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान सर्विलांस टीम ने सूचना मिली कि पकड़ी बाजार पेट्रोल पंप के पास कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की। अमेठी तिराहे पर बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। कतरारी मोड़ के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। टीम दोनों बदमाशों का पीछा करती है। घेराबंदी में बदमाश पकड़े गए। पूछताछ में उनकी पहचान बरहज थाने के पांडेय फुलवरिया गांव निवासी शाका पांडेय उर्फ वीरू, इसी गांव के रामू कुशवाहा के रूप में हुई। दोनों के पास से लूट की बाइक, एक पिस्टल, तमंचा, पांच कारतूस बरामद हुए। दोनों चटनी गड़ही, बेलडाल रोड पर हुई लूट में वांछित थे। बिहार में तीन लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों भैया फुलवरिया निवासी शातिर पंकज सिंह के साथ ही है। जिसे गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एडिशनल एसपी ने बताया कि दो और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


लूट की एक और वारदात का पर्दाफाश
एएसपी ने लूट की एक और घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि 29 मई की रात खामपार थाना के सिरसिया बाबू गांव निवासी प्रदीप सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। पिपरा उत्तर पट्टी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने तीन मोबाइल, साढ़े दस हजार रुपये नकद, घड़ी, सोने की चेन और बाइक लूट लिया था। भिंगारी बाजार चौकी प्रभारी रामबदन चौहान ने मुखबिर की सूचना मिलने पर झरही पुल के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान बिहार, फुलवरिया थाना के मदरवानी गांव निवासी अनिल चौधरी के रूप में हुई। उसके पास से लूट की बाइक, तमंचा आदि बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed