{"_id":"69372c6e2ebfa345360cfb0b","slug":"148-vehicles-challaned-two-seized-during-checking-drive-deoria-news-c-208-1-deo1011-169679-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चेकिंग अभियान में 148 वाहनों का चालान, दो सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चेकिंग अभियान में 148 वाहनों का चालान, दो सीज
Tue, 09 Dec 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह और उनकी टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही न्यू कॉलोनी स्थित डॉ. गुलाम रसूल, आस्था हॉस्पिटल और डॉ. दाऊद अंसारी के सामने नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया। वहीं गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर भी एमवी एक्ट के तहत चालान एवं वाहन सीज की कार्रवाई की गई। बुलेट के साइलेंसर से तेज पटाखा जैसी आवाज निकालने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की गई। अभियान में कुल 148 वाहनों का ई-चालान किया गया जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।