{"_id":"5a7f25004f1c1bf07b8b697c","slug":"141518281984-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 घंटे तक गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 घंटे तक गुल रही आधे शहर की बिजली
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज के पास पोल पर तार ठीक करता लाइनमैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अनियंत्रित ट्रक बिजली के पोल से जा भिड़ा। इसकी वजह से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। शनिवार की देर शाम तक कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
इसके कारण आधे शहर को 23 घंटे अंधेरे में रहना पड़ा। शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे अनियंत्रित ट्रक सिविल लाइंस डिवाइडर पर बस स्टैंड के सामने लगे बिजली के पोल से जा भिड़ा। इसके चलते हाई टेंशन और एलटी पोल क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दौरान राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के दौरान बिजली की सप्लाई हो रही थी। संयोग ठीक था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन इसके कारण भटवलिया बिजली घर से जुड़े राघव नगर, डीएम कार्यालय, अंसारी रोड, तिलक रोड, मोहन रोड, सब्जी मंडी देवरिया, रामनाथ, भटवलिया समेत कई मोहल्ले की आपूर्ति शनिवार की देर शाम तक प्रभावित रही। जेई रोशन कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो पोल क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके चलते कई मोहल्ले की आपूर्ति रही, खराबी को ठीक कर दिया गया है।