{"_id":"5a3d3afd4f1c1bee6a8b560c","slug":"141513962237-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की मौजूदगी में दबंगों ने दुकानदार को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की मौजूदगी में दबंगों ने दुकानदार को लूटा
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मामूली बात को लेकर एक दुकानदार को दबंगों ने सिपाही की मौजूदगी में पिटाई कर नकदी समेत सोने का चेन लूट ली। इसकी शिकायत दुकानदार ने एकौना पुलिस से की है। कार्रवाई के बजाए पुलिस सुलह के लिए दबाव डाल रही है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
एकौना थाना के तिघरा खैरवां गांव निवासी यशवंत सिंह की पचलड़ी चौराहे पर कपड़े की दुकान है। 20 दिन पहले एक गांव के दो लोग आए और कपड़ा खरीदकर ले गए। कपड़ा उपयोग करने के बाद उसे वापस करने के लिए आए। कपड़ा वापस नहीं करने पर मारपीट करने लगे। आसपास के दुकानदारों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। 18 दिसंबर को एकौना थाने का एक सिपाही दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से थाने पर चलने की बात कही। सिपाही के साथ थाने पर जा रहे दुकानदार को बीच रास्ते में कुछ लोग रोककर पिटाई करने लगे। इस दौरान लोगों ने दुकानदार का 12 हजार रुपये नकदी और गले से चोने का चेन लूट ली। बीचबचाव की बजाए सिपाही मूकदर्शक बना रहा। पीड़ित शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सिपाही और रकम लूटने वालों पर केस दर्ज करने की मांग की है।