फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बैंककर्मी ने फाड़ा आधारकार्ड व पासबुक, नाराज लोगों का बैंक में हंगामा

बैंककर्मी ने फाड़ा आधारकार्ड व पासबुक, नाराज लोगों का बैंक में हंगामा

Mon, 18 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बैंककर्मी ने फाड़ा आधारकार्ड व पासबुक, नाराज लोगों का बैंक में हंगामा
मईल। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाताधारक का पासबुक और आधार कार्ड बैंककर्मी ने फाड़ दिया। इसको लेकर नाराज खाताधारक बैंक में हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके चलते आधे घंटे तक काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

दिघड़ा जुनेबी गांव निवासी राम सरीखा का पीएनबी की मईल शाखा में अकाउंट है। वह बैंक के नियम के मुताबिक आधार और पासबुक की फोटोकॉपी लेकर बैंककर्मी को दिया। काउंटर पर बैठा बैंककर्मी ने उसका आधार कार्ड और पासबुक फाड़कर उसके मुंह पर फेंक दिया। खाताधारक ने जब कारण पूछा वह आगबबूला होकर बैंक से बाहर निकालने की धमकी देने लगा। सुरक्षा में लगे होमगार्डों ने कहा कि इनका कागज क्यों फाड़ दिया। इस पर बैंककर्मी ने दोनों को धमकाते हुए कहा कि तुम्हारा काम सुरक्षा करना है। पासबुक और आधार कार्ड फाड़ने से वहां मौजूद खाताधारक नाराज हो गए। वे उग्र होकर बैंक में हंगामा करने लगे। मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। हंगामे के चलते आधे घंटे तक बैंक का काम प्रभावित रहा। लोगों के मुताबिक बैंककर्मी आए दिन ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करते रहते हैं। खाताधारक ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed