{"_id":"59aae8c94f1c1bf1278b4e40","slug":"141504372937-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत पैकेट वितरण के दौरान हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत पैकेट वितरण के दौरान हंगामा
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। प्रशासन की ओर से बांटे जा रहे राहत पैकेट वितरण के दौरान हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को राहत पैकेट बांटने के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पांच गांव में हंगामा हो गया। ऐसे में पुलिस लगानी पड़ी। बाढ़ पीड़ितों ने वितरण में लगे लेखपालों पर राशन बांटने में हीलाहवाली की शिकायत एसडीएम से की।
सरांव बुजुर्ग गांव में वितरण के दौरान राहत पैकेट समाप्त हो गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि लेखपाल से पूछे जाने पर उसने कहा कि अब राहत पैकेट नहीं आएगा। गांव वाले हंगामा करने लगे। पलिया, सुल्तानी और पांडेयमाझा राजधर चौराहे पर राहत पैकेट बांटे जाने की सूचना पर बाढ़ पीड़ितों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोग दो पैकेट लेकर जाने लगे। कतार में लगे लोग हंगामा करने लगे। पुलिस के पहुंचने पर लोगों में शांति पूर्वक राशन की बोरी बांटी गई। बहोरा दलतपपुर गांव में कुछ लोगों ने राहत पैकेट नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। लेखपाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव के 50 लोगों को राहत पैकेट दिया गया था। ऐसे में पहले अन्य लोगों में बांटा जाएगा। इस बात को लेकर लेखपाल और बाढ़ पीड़ितों में तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम घनश्याम ने लेखपाल को हर जरूरतमंद तक राहत पैकेट पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर बाढ़ प्रभावित को जरूरत के मुताबिक राहत पैकेट दिया जा रहा है। वितरण के दौरान लोग शांति बनाए रखें।